workstation कम्प्यूटर की बुनियादी ज्ञान


windows-11 माइक्रोसॉफ्ट विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम

ms-word माइक्रोसॉफ्ट वर्ड

1 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड- एक परिचय 2 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में टेक्स्ट एडिटिंग 3 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में टेक्स्ट फॉर्मेटिंग 4माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में पैराग्राफ फॉर्मेटिंग 5 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में पेज फॉर्मेटिंग 6 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में ग्राफ़िक्स का प्रयोग 7 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में स्पेलिंग ग्रामर का प्रयोग 8 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में मेल-मर्ज का प्रयोग 9 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में मैक्रो का प्रयोग 10 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में डाक्यूमेंट्स को प्रिंट करना 11 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड-शॉर्टकट कीज 12 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड- वैकल्पिक प्रश्नावली 13 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड मशीन रूम गाइड 14 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड रिकॉर्डेड क्लास विडियो 15 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड- टेस्ट

microsoft-excel-2019 माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल

ms-powerpoint माइक्रोसॉफ्ट पॉवरपॉइंट

microsoft-access-2019 माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस

chrome इंटरनेट और ई-मेल का प्रयोग

Tally TallyPrime

1 आधारभूत लेखांकन शब्द 2 लेखांकन- एक परिचय 3 लेखांकन समीकरण 4 खातों का वर्गीकरण 5 डेबिट और क्रेडिट 6 रोजनामचा 7 खाता-बही 8 तलपट 9 वित्तीय विवरण 10 टैली- एक परिचय 11 टैली में लेजर का निर्माण 12 एकाउंटिंग वाउचर- एक परिचय 14 कॉण्ट्रा वाउचर 15 पेमेंट वाउचर 16 रिसिप्ट वाउचर 17 परचेज वाउचर 18 सेल वाउचर 19 जर्नल वाउचर 20 डेबिट नोट 21 क्रेडिट नोट 22 मेमोरेंडम वाउचर 23 टैली प्राइम- इन्वेंटरी एक परिचय 24 टैली प्राइम में इनवॉइस एंट्री 25 स्टॉक समरी देखना 26 टैली में बिल को मेंटेन करना 27 इन्वेंटरी वाउचर- एक परिचय 29 रिसीप्ट नोट 30 डिलीवरी नोट 31 रिजेक्शन आउट 32 रिजेक्शन इन 33 परचेस ऑर्डर 34 सेल्स ऑर्डर 35 स्टॉक जर्नल 36 डिस्काउंट 37 GST 38 टैली प्राइम- शॉर्टकट कीज 39 टैली प्राइम- वैकल्पिक प्रश्नावली 40 टैली प्राइम मशीन रूम गाइड 41 टैली प्राइम रिकॉर्डेड क्लास विडियो 42 टैली प्राइम- टेस्ट

 माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस 2016 का परिचय (Introduction to Microsoft Access 2016)

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस एक्सेस या एक्सेस एक डेटाबेस प्रोग्राम है| इसके मदद से आप बड़ी मात्रा में डेटा को स्टोर, सॉर्ट और रिट्रीव कर सकते है| एक्सेस के प्रयोग से आप बड़ी संख्या में इनवॉइस या आर्डर डेटाबेस को व्यवस्थित कर सकते है|

माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस 2016, पूरी दुनिया में सबसे प्रसिद्ध और शक्तिशाली डेटाबेस प्रोग्राम है| इसका प्रयोग बड़े कम्पनी, संगठन या व्यक्तिगत रूप से किया जाता है|

माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस 2016 को खोलना-

  1. स्टार्ट बटन पर क्लिक करें|
  2. ऑल प्रोग्राम पर क्लिक करें|
  3. माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस 2016 को चुनें|
माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस 2016 को शुरू करना


 डेटाबेस के बारें में जानना (To know about Database)

डेटाबेस क्या है?

डेटाबेस सूचनाओं का संग्रह है, जिसे आसानीपूर्वक एक्सेस, मैनेज और अपडेट किया जा सकता है|

RDBMS क्या है?

RDBMS का तात्पर्य रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम से है, RDBMS के मदद से दो या दो से अधिक टेबल के फील्ड को आपस में मिलाकर डेटाबेस मैनजमेंट कार्यों को पूरा किया जाता है|

RDBMS में प्रयोग होने वाले टेबल का स्ट्रक्चर फील्ड और रिकार्ड्स से बनता है| टेबल में स्टोर डेटा को SQL में मदद से रिट्रीव किया जाता है

कुछ प्रसिद्ध डेटाबेस प्रोग्राम है- MS-Access, MS SQL Server, DB2, Oracle और MySQL.

डेटाबेस के ऑब्जेक्ट्स-

  1. टेबल- डेटाबेस टेबल, एक्सेल के स्प्रेडशीट के जैसा होता है, जहाँ रोज और कॉलम्स के मदद से डेटा को स्टोर किया जाता है|
  2. क्वेरीज- क्वेरीज डेटाबेस का सबसे महत्वपूर्ण भाग होता है, इसके मदद से आप डेटा को रिट्रीव करते है|
  3. फॉर्म- फॉर्म डेटाबेस के लिए डेटा इंट्री स्क्रीन का कार्य करती है| यह एक ऐसा इंटरफ़ेस है, जहाँ से यूजर डेटा को बहुत ही आसानीपूर्वक इंटर, अपडेट, डिस्प्ले या रिट्रीव कर सकता है|
  4. रिपोर्ट- रिपोर्ट डेटाबेस से रिट्रीव किये गए संक्षिप्त डेटा के लिए पेज का एक रूप है| जिसे यूजर आसानी से प्रिंट कर सकता है|

माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस 2016 में एक ने डेटाबेस का निर्माण करना-

  1. माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस 2016 को खोलें|
  2. एक्सेस के वेलकम स्क्रीन से ब्लेंक डेटाबेस बटन पर क्लिक करें|
  3. डेटाबेस फाइल के नाम को टाइप करें|
  4. डेटाबेस फाइल को सेव करने का लोकेशन तय करें|
  5. क्रिएट बटन पर क्लिक करें|
माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस 2016 में एक नया डेटाबेस का निर्माण करना

डेटाबेस के निर्माण के बाद एक्सेस का इंटरफ़ेस

एक्सेस का इंटरफ़ेस